फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सुहेल देव एक्सप्रेस में दंपती के बैग से नकदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सुहेल देव एक्सप्रेस में सफर कर रहे दंपती के बैग से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में पीड़ित ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरियाणा के इस्माइलपुर क्षेत्र के एचएन 345 गली नंबर चार दीपावली कॉलोनी निवासी रमानाथ मिश्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह 23 फरवरी को मुसाफिर खाना से आनंद विहार के लिए सुहेल देव एक्सप्रेस (22419) से सफर कर रहे थे। सफर के दौरान रमानाथ मिश्र की पत्नी सुचिता मिश्रा भी साथ थीं। उन्होंने अपना बैग सीट के नीचे रख दिया था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रमानाथ मिश्र जागे तो उन्होंने देखा कि सीट के नीचे रखा बैग बाहर पड़ा हुआ था। उन्होंने बैग चेक किया तो उससे सुचिता मिश्रा का पर्स गायब था। इसमें सोने का मंगल सूत्र, झुमकी और दस हजार रुपये थे। उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तहरीर दे दी थी। अब जीआरपी मुरादाबाद ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पद्मावत एक्सप्रेस में महिला का बैग चोरी

मुरादाबाद। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही महिला का बैग चोरी कर लिया गया। महिला ने दिल्ली पहुंचकर तहरीर दी। इसके आधार पर मुरादाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दिल्ली के नागलोई क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी सावित्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति के साथ प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी। पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। गजरौला रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी कर लिया गया। इसमें पांच हजार रुपये और एक मोबाइल था। जीआरपी थाना प्रभारी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तहरीर दी गई थी। वहां से रिपोर्ट यहां ट्रांसफर हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें