फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा शोरूम से नकदी और कैमरे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के बुद्धि विहार में चोरों ने ई रिक्शा शोरूम की खिड़की तोड़कर पचास हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह इस घटना की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
विज्ञापन

बुद्घि विहार निवासी गीतांश मित्तल ने बताया कि बुद्घि विहार में उनका ई रिक्शा का शोरूम है। बुधवार को वह शोरूम बंद कराने के बाद घर चले गए थे। रात किसी समय चोर खिड़की तोड़कर शोरूम में पहुंच गए। इसके बाद चोरों ने गल्ले से पचास हजार रुपये पार कर दिए। सीसीटीवी में चोरी की घटना रिकॉर्ड होने से पहचाने न जाएं, इससे बचने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तक खोल ले गए। गीतांश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह शोरूम पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आस पड़ोस लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि बुधवार देर रात करीब तीन से चार बजे के बीच कुछ शोर शराबा हुआ था। खटपट की आवाजें आ रहीं थीं। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें