पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपये ठगी के आरोप में एक प्रापर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर आरोपी ने अपने मित्र से पैसे लिए थे। पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है।
नया मुरादाबाद में भूखंड का बैनामा कराने के नाम पर 5 लाख 85 हजार रुपये ठगने की रिपोर्ट पाकबड़ा निवासी तारा चन्द्र सिंह ने आकाश रेसीडेंस टावर एक में निवास करने वाले प्रॉपर्टी डीलर पंकज पुरी के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पाकबड़ा निवासी ताराचंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रापर्टी डीलर पंकज पुरी ने नया मुरादाबाद योजना में एक प्लाॅट उसके एक मित्र को बेचा था। इसके बाद आरोपी ने बैनामा कराने के नाम पर उससे 5 लाख 85 हजार रुपये ले लिया। पैसे लेने के बाद उसने बैनामा नहीं कराया। उसके मित्र ने उस पर दबाव बनाया तो जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। काफी कहने के बाद पंकज पुरी ने उसके पैसे नहीं लौटाए और बैनामा भी नहीं कराया। इस मामले की शिकायत एसएसपी से करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करेगी।