फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मजदूर की मौत मामले में दूध वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत और उनके दो साथियों के गंभीर घायल होने के मामले में मृत मजदूर की पत्नी ने दूध वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत फैजलपुर निवासी शाहनवाज (24), ब्रह्मपुर स्योहारा निवासी अरमान (25) और चकमहमूद सानी निवासी शमशाद (26) सोमवार की देर शाम एक ही बाइक से स्योहारा लौट रहे थे, जब यह कांठ क्षेत्र में ही मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी और चैक पोस्ट के पास पहुंचे थे, तभी स्योहारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दूध वाहन ने बाइक सवार तीनों को रौंद दिया था।
विज्ञापन

हादसे में शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई थी और शाहनवाज व अरमान गंभीर घायल हो गए थे, दोनों को कांठ सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मृतक शमशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में शमशाद की पत्नी परवीन ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें