फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी महिला ने पांच आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और बच्चों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने उसकी ननद के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




महिला के अनुसार उसके गांव निवासी कुछ आरोपी काफी समय से उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 13 अगस्त की रात वह बच्चों के साथ घर पर थी, तभी आरोपी के परिवार की महिला ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने आरोपी ताहिर, फहीम, मोबिन, साबिर और दो अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में रखा सामान भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला का आरोप है कि उसे बचाने के लिए उसका नौ वर्षीय बेटा आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसकी ननद ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो तीन आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। कहा कि शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें