फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: भाजपा जिला पंचायत सदस्य समेत चार पर छेड़खानी का केस, महिला सचिव बोली- अभिलेख फाड़े, धमकी भी दी

Mon, 17 Aug 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे

सार

मूंढापांडे में महिला पंचायत सचिव ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव समेत चार लोगों पर छेड़खानी, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक महिला पंचायत सचिव से छेड़खानी का मामला सामने आया है। सचिव की तहरीर तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव और प्रधान समेत चार के खिलाफ छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


महिला पंचायत सचिव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव अपने सहयोगियों से झूठी शिकायत कराकर सरकारी कार्यों में बांधा उत्पन्न करते हैं। वह चार अप्रैल अपने कार्यालय में सरकारी काम निपटा रही थीं।

आरोप है कि अजयवीर यादव अपने साथियों के साथ पहुंचे और उनको अशब्द बोलने लगे। उनके पास कुर्सी डालकर बैठ गए। अश्लील इशारे करने के बाद छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर झूठी शिकायत कर निलंबित कराने और जान से मारने की धमकी देते अभिलेखों को मोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके पहले अजयवीर यादव ने गांव के मनोहर और कुलवंत को अधूरे कागजों के साथ जन्म प्रमाणपत्र बनवाने उनके पास भेजा था। लालच देकर उन पर नियम विरुद्ध जन्म प्रमाणपत्र बनाने का दबाव डाला गया था। जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव ने बताया कि उन पर सचिव द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

उनके कार्यालय में कैमरे लगे हुए हैं। उनका आरोप है कि सचिव ने बिना सुविधा शुल्क प्रमाणपत्र नहीं बनाया तो इसकी शिकायत डीएम से कर दी थी। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजयवीर यादव, कुलवंत, मनोहर, प्रधान उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें