फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम का फोटो एडिट कर स्टेटस पर लगाने में दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी(मुरादाबाद)। मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिलारी के सतारन गांव निवासी भाजपा नेता किशनपाल सिंह की ओर से बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि सतारन गांव निवासी रेहान और फैजान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। दोनों युवकों द्वारा ऐसा करने से हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं आहत होने के अलावा समाज में नफरत का माहौल भी पैदा हुआ है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री का फोटो एडिट करने के आरोपी को भेजा जेल

ठाकुरद्वारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार किया है।
बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। क्षेत्र के गांव धारक नगला निवासी परवेज अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर गांव धारकनगला और बहेड़ी ब्रह्मनान के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपी परवेज ग्राम प्रधान पंकज और अन्य लोगों से झगड़ा करने लगा। उन्हें धमकी दे रहा था। इससे क्षेत्र में तनातनी और शांति व्यवस्था भंग होने स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परवेज को शांतिभंग करने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें