पाकबड़ा के जुम्मेरात का बाजार निवासी राशिद ने बताया कि उसका बेटा जीशान टेंपो चलाता था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पाकबड़ा निवासी उसके दो दोस्त तालिब और शानू उसे मेला दिखाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक के पास आरोपियों ने जीशान से रुपये छीनने के बाद उसे ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था।
ट्रेन की चपेट में आने से जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो दोनों दोस्त जीशान को लेकर एपेक्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पिता राशिद हुसैन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विप्लव शर्मा ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।