फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीन का अंतिम वीडियो: ससुराल वाले पीट रहे हैं.. मायके वालों से बस इतना ही कह पाई, ननद-ससुर के खिलाफ केस

Mon, 26 May 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,भोजपुर (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद के पीपलसाना गांव में अमरीन ने ननद, ससुर और पति को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए फंदे पर लटककर जान दे दी। अंतिम वीडियो में उसने घरेलू प्रताड़ना, दवा के पैसे न देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो वायरल कर ननद और ससुर को माैत का जिम्मेदार बताकर फंदे पर लटककर खुदकुशी करने वाली युवती की ननद-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सुंदरनगर पीपलसाना निवासी अमरीन (23) शनिवार को फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले युवती ने वीडियो बनाया था, जिसमें माैत का जिम्मेदार ननद, ससुर और कुछ कसूरवार पति को बताया था। वीडियो में युवती ने कहा कि उसका पति साहिल उर्फ जुनैद बंगलुरू में वेल्डिंग का काम करता है।

ननद और ससुर घर में रहते हैं। ननद उसका जीना हराम किए है। वह इलाज में लगे पैसे की मांग करते हैं। मेरी माैत के जिम्मेदार ननद और ससुर के अलावा कुछ कसूरवार मेरे पति भी हैं। सभी लोग उससे कहते हैं कि वह मरना चाहती है मर जाए।
विज्ञापन


रविवार को युवती की मां कौशर जहां निवासी मोहल्ला गंज बाजार, थाना कोतवाली, मुरादाबाद ने पुलिस को पत्र देकर बताया उसकी पुत्री अमरीन ने लगभग छह माह पूर्व साहिल से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के दो माह बाद से ही ससुर शाहिद, ननद खदीजा, देवर नावेद और पति दहेज के लिए अमरीन को प्रताड़ित करते करने लगे।

खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं देते थे दवा के लिए पैसे भी नहीं देते तथा घर से निकालने की धमकी देते थे। अमरीन आरोपियों की हरकतों से काफी परेशान थी। मां का कहना है कि अमरीन उसे फोन पर इनकी हरकतों के बारे में बताती थी। साहिल उसकी लड़की को छोड़कर बंगलुरु चला गया और फोन पर उसे छोड़ने, जान से मारने की धमकी देता तथा बंगलुरु से आने के लिए मना कर रहा था।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों ने दबिशें दे रही हैं।आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

तरणताल में युवक की डूबकर मौत, संचालक ताला लगाकर भागा
तरणताल में नहाने समय युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर संचालक तरणताल में ताला लगाकर भाग गया। ठाकुरद्वारा के के मोहल्ला वार्ड 12 बंजारान निवासी वेद प्रकाश उर्फ भूरे का बेटा रोनित नायक (25 ) उत्तराखंड के काशीपुर रोड पर स्थित एक पेपर मिल में काम करता था।

वह फैक्टरी से ड्यूटी कर घर आ रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास काशीपुर रोड पर तरणताल में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया और वह अचानक डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद संचालक तरणताल पर ताला लगाकर वहां से भाग गया।

परिजन बेहोश रोनित को काशीपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंचे। इधर कुछ लोगों ने तरणताल के मालिक से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें