फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाने में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, उनकी पत्नी समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की तहरीर पर की है, जिसमें महिला ने दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गलशहीद के असालतपुरा निवासी फरजाना ने गलशहीद थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उनके पति की माैत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि भूड़ा का चैराहा निवासी रिजवान कुरैशी, उनकी पत्नी, फैसल कुरैशी, फरहान कुरैशी, अनस कुरैशी, अरशद कुरैशी, अफ्फान कुरैशी और रफीक ने उसके मकान और दुकान पर कब्जा कर रखा है। महिला का आरोप है कि वह इसका विरोध करती है तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं।
महिला ने बताया कि आरोपी प्रतिबंधित पशुओं का कटान करके कबाब बनाते हैं, जिसकी दुर्गंध के कारण उसके बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से करने के साथ तहसील दिवस में की थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी उसे धमकी देने लगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00
मेरी पत्नी के दादा ने 55 साल पहले फरजाना के पति के दादा से दुकान किराये पर ली थी, जिसका किराया लगातार दिया गया है। दुकान में काम भी कराया गया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने पहले भी केस दर्ज कराया था, जिसमें जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर एफआर लगा दी गई थी। फिर से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। रिजवान कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें