मुरादाबाद। वाहन कंपनियों के साथ-साथ डीलर भी साल के अंत में वाहनों पर अच्छा डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके कारण दिसंबर माह में गाड़ियों के शोरूम में जमकर बुकिंग हुई है। वहीं 2025 में कारों के भी दाम बढ़ जाएंगे। इसके कारण लोगों ने नए वर्ष में नए माॅडल की कारों की बुकिंग भी कर ली है।
डीलरों के मुताबिक 2025 में कारों के दाम बढ़ जाएंगे। इसके कारण पूरे साल में दिसंबर में कारों की बिक्री सबसे ज्यादा रही। कई खरीदारों ने नए वर्ष के लिए विभिन्न कंपनियों की कारों की बुकिंग की हैं। सबसे अधिक डिमांड आठ से 15 लाख रुपये तक की कारों की हो रही है।
ह्यूंडई की बात की जाए तो वेन्यू और क्रेटा कार की अधिक बिक्री हुई है। वहीं मारुती शोरूम में वैगनआर, के-टेन और स्विफ्ट कार की अधिक डिमांड बढ़ी है।
इसके अलावा टाटा में अल्ट्राॅज, पंच और नेक्सान और महेंद्रा में स्कार्पियो और बोलेरो की डिमांड अधिक है। कुल मिलाकर साल के अंतिम माह में मुरादाबाद निवासियों ने कारों की जमकर बुकिंग कराई है। कुल मिलाकर दिसंबर माह में 12 सौ से अधिक कारें बुक हुई हैं।