मुरादाबाद। सिविल लाइंस से कार चालक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कार चालक सुधीर (35) सिविल लाइंस के सब्जी मंडी हरथला सोनकपुर निवासी हैं। चालक के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुधीर सात जुलाई की शाम हरथला में कांठ रोड पर ज्यारत के पास कार में टायर पंक्चर जुड़वाने गए थे। इसके बाद से वह लापता हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। नंबर भी बंद आ रहा है। परिजनों ने चालक की काफी तलाश की। परिचित, रिश्तेदार और उनके मित्रों से भी जानकारी की गई, मगर किसी ने भी सुधीर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी है। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो