फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार डेंटिंग मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के पास हाईव फ्लाई ओवर के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कार डेंटिंग मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। पुलिस ने मिस्त्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मूंढापांडे निवासी जीशान (20) के रूप में हुई है। जीशान के पिता नजाकत ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जीशान की रामपुर में बरेली गेटपर कार डेंटिंग की दुकान है। वह गुरुवार को शाम दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर ट्रेनी आईपीएस शक्ति अवस्थी पुलिस टीम के साथ के मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। जीशान का एक भाई और दो बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें