फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नीलगाय से टकराई कार ने बाइक को रौंदा, पिता-पुत्र की माैत

Wed, 06 Aug 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार दोपहर नीलगाय से टकराने के बाद बेकाबू कार ने बाइक को राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार सफी मोहम्मद (32) उनके बेटे सयान (04) की माैत हो गई। जबकि बाइक पर सवार सफी की पत्नी शाहिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में सवार एक व्यक्ति के भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र में गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर संपर्क मार्ग के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित हुई फॉरचूर्नर कार सामने से आ रही बाइक को रौंदती हुई सड़क किनारे खाई में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक और उस पर सवार लोगों को पंद्रह मीटर तक घसीट कर ले गई। बाइक चला रहा सफी मोहम्मद (32) सिरसा मऊ थाना अमरोहा देहात कार के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका बेटा सयान (04) और पत्नी शाहिदा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और जानकारी मिलने ही छजलैट पुलिस भी आ गई। दोनों को घायलों को इलाज के लिए छजलैट के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सयान को भी मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से शफी मोहम्मद के शव को कार के नीचे से निकाला। तलाशी के दौरान पुलिस को सफी मोहम्मद के कपड़ों से 28000 रुपये और एक मोबाइल मिला। पुलिस ने फोन से मिले नंबरों पर परिवार वालों को सूचना दी तो वह भी छजलैट आ गए। सफी मोहम्मद चार दिन पहले पत्नी और बेटे के साथ कांठ थाने के गांव ध्यानपुरा अपनी ससुराल में बीमार साली मुस्कान को देखने के लिए आया था। मंगलवार को वह पत्नी और बेटे के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसकी व मासूम बेटे की मौत से परिजनों और ससुराल वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। छजलैट पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मृतक पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

हादसे में मरे सफी मोहम्मद के ससुर सुबराती ने बताया कि जब सुबह को उसके दामाद, बेटी शाहिदा और धेवता सयान उनके घर से चले तो बारिश हो रही थी। उसने व परिवार वालों ने इन्हें रोकने की काफी कोशिश की। मगर दामाद सफी मोहम्मद नहीं माने। सुबराती ने रोते हुए कहा कि अब जिंदगी भर यही बात कचौटती रहेगी कि काश उनकी बात मान ली होती। संवाद
विज्ञापन

छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर के पास हुए सड़क हादसे के दौरान कार सवार बरेली निवासी अनिल गुप्ता भी सिर फटने से लहूलुहान हो गए थे। कार चालक देवेंद्र को भी चोटें आई लेकिन उन्होंने अपनी परवाह किए बिना पहले घायल हुए सयान और उसकी मां शाहिदा को स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा से अस्पताल तक पहुंचाया। यह बात दीगर है कि प्रयास के बाद भी सयान की जान नहीं बच पाई।
छजलैट में नील गाय से टकराकर अनियंत्रित हुई फॉरचूर्नर कार से बाइक सवार सफी मोहम्मद और उसके पांच साल के मासूम बेटे सयान की मौत होने की खबर पर एसडीएम कांठ संत दास पंवार भी हादसा स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी करते हुए घायलों का अच्छी ढंग से इलाज कराने के लिए संबंधितों से कहा।

छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो

छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो

छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो

छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो

छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो

छजलैट के फूलपुर में हादसे के बाद जेसीबी से कार को उठाकर नीचे फंसे बाइक सवार के शव को निकालते लो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें