कांठ रोड पर अगवानपुर रेलवे फाटक के गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने रोडवेज बस से ओवरटेक करने के चक्कर में कांवड़ियों को रौंदने के बाद टैंपो में टक्कर मार दी। जिससे टैंपो पलट गया। इस हादसे में बरेली के दो कांवड़िए घायल हो गए।
दुघर्टना के बाद घायलों के साथी कांवड़ियों ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद करीब जाम खुलवा दिया।
मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अगवानपुर में जैन पेट्रोल पंप के पास कांठ की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने रोडवेज बस से ओवरटेक करते समय कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद संतुलन खोये कार के चालक ने सामने आ रहे टैंपो को भी टक्कर मारी दी। जिससे टैंपो सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
जबकि हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवड़ियां पंकज पुत्र हरवीर, मोरपाल और दिनेश निवासी शिवपुरी थाना सिरौली जनपद बरेली घायल हो गए। सभी को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पंकज और मोरपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि दिनेश को मामूली चोट है।
दुघर्टना के बाद घायलों के साथी कांवड़ियों ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग जाम कर दिया। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन बीपी सिंह, अगवानपुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार, एसीएम विजयपाल सिंह फोर्स लेकरमौके पर पहुंचे।
इन्होंने कांवड़ियों को समझाकर जैसे तैसे एक घंटे बाद जाम को खुलवाया। अधिकारियों ने घायल कांवड़ियों का अच्छा इलाज कराने का भरोसा भी दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम खोल दिया। टक्कर मारने वाली कार और टैंपों दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है।