फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी घर में चलता मिला ई कचरे का कारोबार , पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पाकबड़ा। शनिवार को पुलिस ने पाकबड़ा में शहनाई शादी हाल से करीब एक टन ई कचरा बरामद किया है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा कस्बे में दिल्ली रोड स्थित शहनाई मंडप में शनिवार को पुलिस ने छापा मार कर यहां से करीब एक टन से ज्यादा ई कचरा बरामद किया है। पुलिस को यहां पर लगातार ई कचरे के कारोबार की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने शनिवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ छापा मार दिया। ई कचरे के अवैध कारोबारियों को पुलिस के छापे की भनक मिल गई थी। वह इस कचरे को लेकर फरार हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने फरार होने के प्रयास से पहले ही इन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया की महानगर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के निवासी कासिम, मोहम्मद वसीम, जिकरान, अजीम, अनीस, आजम, फैजान, हरनाम को मौके से गिरफ्तार किया है। कई अन्य लोग फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नगर के बीचों बीच ई कचरे का इतना बड़ा कारोबार कैसे चल रहा था। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। एसओ नीरज शर्मा ने बताया की मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये और फरार होने से पहले इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह अवैध कारोबार यहां पर कैसे चल रहा था पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें