स्मार्ट सिटी का प्रपोजन केंद्र को भेज दिया गया है। स्टेट लेवल हाई पावर कमेटी ने 2026 करोड़ के प्रपोजल पर अपनी मुहर लगा थी। प्रपोजल पर कमेटी ने हस्ताक्षर कर गुरुवार को केंद्र के पास भेज दिया।
स्मार्ट सिटी के दौड़ में तीन चरणों में पिछड़ने के बाद चौथे चरण के लिए कंसलटेंट कंपनी दाराशाह प्राइवेट लिमिटेड ने नए सिरे से प्रपोजल तैयार किया है। एक-एक कर चौथे चरण की सभी बांधाएं पार कर ली गई है। पहले मुख्य सचिव के सलाहकार ने प्रपोजल को ओके किया था।
जबकि बुधवार को दिल्ली में स्मार्ट सिटी मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रपोजल को पास कर दिया था। गुरुवार को स्मार्ट सिटी का प्रपोजल केंद्र को भेज दिया है।