कांठ। क्षेत्र में रविवार को तीन केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 652 में से 113 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 539 परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
कांठ में परीक्षा के लिए नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसी क्रम में डीएसएम इंटर कॉलेज में 240, पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां में भी 240 और बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में 172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पुलिस की मौजूदगी के बीच तीनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।
डीएसएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 210 उपस्थित और 30 अनुपस्थित, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज 143 उपस्थित एवं 29 अनुपस्थित और पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां को परीक्षा केंद्र पर 186 उपस्थित और 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। परीक्षा के दौरान व्यवस्था में डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा और पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां के प्रधानाचार्य रियासत अली स्टाफ के साथ मौजूद रहे।