फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवार गिनती के साथ बढ़ती रहीं प्रत्याशी, एजेंटों की धड़कने

विज्ञापन
मंडी समिति मतगणना स्‍थल के अंदर वोटो की गिनती करते काउंटिंग सुररवाइजर।अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी समिति में वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही शुरुआती रुझान में आगे चल रहे कई प्रत्याशी कुछ राउंड के बाद पीछे हो गए। बीच में ऐसी स्थिति बनी जिसमें तीन सीटों पर भाजपा तो तीन सीटों पर सपा आगे चलती रही। कुछ स्थानों पर शुरू में बसपा का प्रदर्शन भी थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन मतों की गड़ना बढ़ने के बाद ही बसपा का प्रदर्शन खराब होता गया। राष्ट्रीय दलों में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू से ही निराशाजनक रहा। रुझान के मुताबिक ही मतगणना स्थल के भीतर वोटों की गिनती कर रहे प्रत्याशियों के एजेंट और प्रत्याशियों के चेहरे के हावभाव भी बनते-बिगड़ते रहे।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चक्र की मतगणना के पूरा होने पर भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 4361 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 1130 मतों के अंतर से आगे चल रहे थे। प्रथम चक्र की मतगणना में मुरादाबाद शहर सीट से सपा प्रत्याशी यूसुफ अंसारी आगे चल रहे थे। यूसुफ को 6904 मत मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता को मात्र 41 मत ही प्राप्त हो सके थे। कांग्रेस प्रत्याशी को पहले चक्र में 128 मत और बसपा को 15 मत मिले थे। बिलारी में भाजपा प्रत्याशी तो मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, कांठ में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। ठाकुरद्वारा में तीन चक्र की मतगणना पूरी होने पर भाजपा प्रत्याशी करीब सात हजार मतों के अंतर से आगे हो गए थे। पांच राउंड की मतगणना पूरी होने पर बिलारी में भाजपा प्रत्याशी सपा से प्रत्याशी से आगे हो गए। यह बढ़त उन्होंने छह राउंड तक जारी रखी।
मुरादाबाद शहर सीट पर 12 राउंड की मतगणना पूरी होने पर सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता से 22462 मतों से आगे हो गए थे। लेकिन 17 राउंड में फिर पिछड़ गए। 28 राउंड पूरे होने पर सपा के यूसुफ सवा लाख से अधिक मत प्राप्त कर चुके थे लेकिन रितेश 81970 पर ही मिल सके थे। पांच सीटों पर भाजपा पहले से ही पिछड़ चुकी थी, लिहाजा एक बार तो भाजपा प्रत्याशी, एजेंट से लेकर कार्यकर्ता तक निराश होने लगे थे, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना बढ़ती रही वैसे-वैसे रितेश के पीछे रहने का अंतर कम होता गया और अंत में वह 782 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। आगे-पीछे होने की यही स्थिति लगभग विजयी घोषित हुए प्रत्याशियों की भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें