गुरुवार को सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल प्रक्रिया के चलते पुलिस और प्रशासन सतर्क था। दोपहर 12 बजे के बाद संभल ब्लॉक में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सपना चौधरी का नामांकन दाखिल कराने के लिए विधायक नवाब इकबाल महमूद कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे।
संभल में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कहीं शांतिपूर्ण तरीके से की गई तो कहीं नोंकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ जमा होने पर पुलिस ने लाठी से दौड़ा दिया, जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की सख्ती दिखाने पर हालात सामान्य हो पाए।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल प्रक्रिया के चलते पुलिस और प्रशासन सतर्क था। दोपहर 12 बजे के बाद संभल ब्लॉक में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सपना चौधरी का नामांकन दाखिल कराने के लिए विधायक नवाब इकबाल महमूद कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे।
इस दौरान काफी भीड़ हो गई। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठी फटकार दी। इसी बात को लेकर विधायक से एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरूण कुमार की नोंकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामे का माहौल रहा। असमोली में भाजपा प्रत्याशी अनुज चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रभाकर चौधरी ने अपने नामांकन पत्र के साथ ही पत्नी व अन्य का भी नामांकन पत्र दाखिल कराया। भाजपा का समर्थन न होने के बाद भी भाजपा के झंडे लगे गाड़ियों से वह नामांकन दाखिल कराने के लिए पहुंचे। पवांसा और रजपुरा में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करा दिए हैं।