फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवहन निगम में संविदा चालकों की भर्ती, मुरादाबाद में कैंप 14 और 15 मई को... 500 पदों के लिए प्रकिया शुरू

Wed, 14 May 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद परिक्षेत्र में चालक की कमी को देखते हुए 14-15 मई को पीतलनगरी डिपो स्थित आरएम कार्यालय पर दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें अनुबंध पर 500 चालकों की भर्ती की जाएगी। आवेदकों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
मुरादबाद में कंडक्टर पद के लिए आवेदन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालकों की कमी से जूझ रहे मुरादाबाद परिक्षेत्र में 500 चालकों की संविदा पर भर्ती के लिए बुधवार से दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य परिवहन निगम की ओर से पीतलनगरी डिपो स्थित आरएम कार्यालय पर यह रोजगार मेला 14 और 15 मई को लगेगा।

विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) बसंत लाल मिश्र ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को तय मानदंडों को पूरा करना होगा। भर्ती पूरी तरह अनुबंध के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास होनी चाहिए।

कम से कम दो वर्ष पुराना भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आवेदक की उम्र 23 वर्ष 6 महीने से लेकर 58 वर्ष और न्यूनतम ऊंचाई 5 फिट 3 इंच होनी चाहिए। दस्तावेज के रूप में उसे आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस की मूल व प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

विज्ञापन

एक्सिडेंटल डेथ पर परिजनों को मिलेगी एक करोड़ से अधिक की सहायता
एआरएम (वित्त) बीएल मिश्र ने बताया कि संविदा पर नियुक्ति के होने तथा इंडियन बैंक के वेतन खाते में तीन महीने का वेतन प्राप्त होने के बाद अगर ड्यूटी के दौरान एक्सिडेंट में डेथ होती है तो संविदा चालक के परिजनों को एक करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा और पांच लाख का टर्म बीमा के लाभ की सुविधा रहेगी। इसके अलावा अननेम्ड बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तथा यात्री राहत योजना के अंतर्गत 7.50 लाख रुपये की धनराशि मृतक के आश्रितों को दी जाएगी।

महत्वपूर्ण शर्तें:
अभ्यर्थी पूर्व में परिवहन निगम से भ्रष्टाचार या कदाचार के चलते निष्कासित न हुआ हो। सभी दस्तावेजों में जन्मतिथि और पिता का नाम समान होना अनिवार्य है।

पारिश्रमिक एवं सुविधाएं
भर्ती के बाद चालक को प्रति किमी 2.06 रुपये का भुगतान किया जाएगा। 22 दिन से अधिक ड्यूटी व 5000 किमी संचालन पर 3000 रुपये अतिरिक्त भुगतान की व्यवस्था की गई है। लगातार सेवा पर 1500 रुपये प्रोत्साहन व 7+7=14 दिन का अवकाश मान्य होगा। दो साल निरंतर सेवा पर 20,726 रुपये तक प्रतिमाह का भुगतान दिया जाएगा। फ्री पास, ईपीएफ, नाइट भत्ता एवं विशेष बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह रहेगी चयन प्रक्रिया
पहले चरण के सफल अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड रिसर्च सेंटर, वजीराबाद रोड, लोनी में भेजा जाएगा। द्वितीय टेस्ट के बाद अनुबंध किया जाएगा। जिसमें 2000 की प्रतिभूति राशि एवं प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें