मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के ढक्का में बृहस्पतिवार रात नौ बजे प्रीतम नगर निवासी मोहित (22) को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। गमीनत की रही कि गोली रेट में दाईं और लगी और जान बच गई। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। युवक को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक की मांग कंचन ने बताया कि बेटा ढक्का में किसी काम से गया था। वहां से वापस लौट रहा तो दो अजनबी बाइक सवारों ने उसे आवाज देकर रोका। कहा कि मोहित रुको, वह रुका और पीछे मुड़कर उनकी ओर देखा तो गोली चलाकर भाग निकले। घायल बेटे को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से फोन पहुंचने के बाद वह दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं। बेटे को होश में पाकर जान में जान आई। कंचन ने बताया कि उनका बेटा अपने पिता संजय सैनी के साथ मंडी समिति में फल बेचता है। किसी के साथ उनका कोई झगड़ा या रंजिश नहीं है। मामले की सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो उसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।