फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में आठ दिन से लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला। वह घर से नाराज होकर निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र इस्लामनगर मोती मस्जिद के पास रहने वाला फरमान (21) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 24 दिसंबर को वह दिल्ली से घर आया था। उसी दिन वह परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था। इसके बाद घर वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद कटघर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कटघर थाना के संजय नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने नाले में एक युवक का शव देखा गया। माैके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला। इसी बीच फरमान के परिजन भी आ गए। उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान फरमान के रूप में कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें