फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का किया आह्वान

Thu, 23 Jul 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। भीकनपुर स्थित फार्म हाउस में बुधवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक रामपुर के चेयरमैन मोहन लाल सैनी ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें। ताकि आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को प्रत्येक बूथ पर प्रचंड जीत मिल सके। उन्होंने पार्टी की मजबूती पर भी जोर दिया। वहीं कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्य आधार हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद के चेयरमैन विजयभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री/कार्यक्रम संयोजक विक्रांत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, कांठ मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, छजलैट मंडलाध्यक्ष आंचल चौधरी, मयूर भाटिया, दीपक चौधरी, सत्यवान सिंह, आदेश चौधरी, संजय विश्नोई व पुष्पेंद्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें