फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला कोरियान और अब्दुल्ला स्थित दो शक्ति केंद्रों पर रविवार दोपहर भाजपा की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने मतदाता जोड़ो अभियान सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधि है। अभियान के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शक्ति केंद्रों के संयोजक, बूथ प्रभारी और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा पात्र युवाओं को वोटर के रूप में पंजीकृत कराने के लिए आवश्यक सहयोग करें।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंडलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौधरी ऋषिपाल सिंह, विश्वास उर्फ लवली यादव, सिद्धार्थ शेखर, आदित्य शंखधार, शिवम मिश्रा, मनोहर सिंह, वीरपाल कोहली, मनोज ठाकुर, गिरीश बाबू व निहाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें