फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुआ दिखने पर लगाया पिंजरा

Sat, 14 Nov 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के सबदलपुर बाड़ीवाला में बार-बार दिखाई दे रहे तेंदुए को लेकर किसानों ने खौफ व्याप्त है। शुक्रवार की शाम किसानों की मांग पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन


कांठ नगर के मोहल्ला पट्टीवाला, फकीरगंज के अधिकांश किसानों के खेत सबदलपुर बाड़ीवाला के जंगल में हैं। किसानों के अनुसार यहां पिछले करीब 12 दिन से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जिससे किसानों में खौफ व्याप्त है, वह अपने खेतों पर भी काम करने से कतरा रहे हैं। किसानों ने एक सप्ताह पहले वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा लगवाने की मांग की थी। जिस पर शुक्रवार की शाम वन विभाग टीम सबदलपुर बाड़ीवाला में पिंजरा लेकर पहुंची और यहां किसानों की मौजूदगी में उसे लगवाया। इस दौरान वन दरोगा नीटू चौहान सहित टीम ने किसानों को जागरूक भी किया। साथ ही पिंजरे की निगरानी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में अकेले और निहत्थे कार्य न करें। आपने आसपास पूरी नजर रखें और महिलाओं व बच्चों को खेतों की ओर न जाने दें। पिंजरा लगने के दौरान राजेंद्र बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई उर्फ जॉनी, सुशील लम्बरदार, मुकेश बिश्नोई, जितेंद्र सिंह, सनी, अजयवीर सिंह, सोनू प्रधान, राजकुमार सिंह आदि किसान भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें