फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्यापारियों ने एसडीओ से मिलकर बताईं विद्युत समस्याएं

Tue, 16 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार दोपहर विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर नए एसडीओ से मिला और विद्युत संबंधी समस्याएं बताईं। इस दौरान बिलारी नगर को निर्धारित शेडयूल की पूरी बिजली दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बिलारी विद्युत उपखंड पर नए एसडीओ के रूप में अजय कुमार चौरसिया ने कार्यभार संभाला है। सोमवार दोपहर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए एसडीओ को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि बिलारी नगर को बिजली मिलने का जो शेड्यूल निर्धारित है उसमें अघोषित कटौती नहीं होनी चाहिए। बिलारी नगर में नया विद्युत फीडर बनाने का अवशेष काम और बंच केबिल डालने का अवशेष काम शीघ्र पूरा कराया जाए। रात्रि में विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन संबंधी समस्या हो जाने पर उसे तत्काल दूर कराने के लिए रात्रि को लाइन स्टाफ की अलग से डयूटी लगाई जाए। प्रत्येक माह में एक बार विद्युत पंचायत लगाकर व्यापारियों और नगर के अन्य उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याएं दूर की जाएं।
एसडीओ ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा बताईं समस्याओं का शीघ्र समाधान होने के साथ ही उनके सुझावों पर ही अमल कराया जाएगा। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री शिवओम गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, दुष्यंत चौहान, नितिन डुडेजा, रमाकांत गुप्ता, सलीम अहमद आदि व्यापारी मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें