फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर-370 जैसे मुद्दों पर बात का वक्त नहीं- चौधरी वीरेंद्र सिंह

Thu, 28 May 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर बात करने का ये सही वक्त नहीं है, विकास के लिए शांति जरूरी और विकास चाहिए तो संकुचित मानसिकता को छोड़ना होगा।
विज्ञापन



मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जनकल्याण पर्व कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल में वो कर दिखाया है जो आजादी के बाद से अब तक सरकारें नहीं कर सकी थीं। सिविल लाइंस इलाके में रामगंगा विहार स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बाकी सब प्रोफेशन तो छोटी-मोटी टैक्सी हैं, राजनीति सबसे बड़ी गाड़ी है।


 इसमें आप एक बार चढ़ गए तो लाखों नहीं करोड़ों का भला कर सकते हैं, बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने राजनीति को कॅरियर के तौर पर लेने की सलाह दी तो इसमें आजीविका की गुंजाइश भी गिनाई। राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर मंत्री कतराते रहे। बोले, मोदी सरकार का जोर विकास पर है और अमन इसकी पहली शर्त है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में शामिल बागपत के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि राजनीति में ईमानदारी पहली शर्त होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि देश से भ्रष्टाचार को तभी उखाड़ा जा सकता है जब पूरा देश मोदी के साथ खड़ा हो, इसके लिए प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें