सिविल लाइंस दयानंद कॉलेज के पीछे प्रेम गली के पास रहने वाले नरेंद्र चंद्र अग्रवाल साहूकार हैं। उनके बेटे अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास डाक के जरिए एक पत्र आया है। जिसमें आरोपी ने 10 लाख रुपये की मांग की है। आरोपी ने धमकी दी है अगर उसके बताए पते पर दस लाख रुपये नहीं भेजे तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पीड़िता कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उन्हें धमकी भरे पत्र भेज चुका है। पत्र पाकबड़ा निवासी रेहान अहमद के नाम से भेजे गए हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।