फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 3914 विद्यार्थियों ने दी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की ओर से कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन मुरादाबाद में आठ केंद्रों पर हुआ।
विज्ञापन

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, शांति निकेतन इंटर कॉलेज, हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, विशाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल रामगंगा विहार में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजकर 20 मिनट तक हुई। परीक्षा में 4071 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3914 उपस्थित रहे और 157 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में मुरादाबाद के अलावा रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर से विद्यार्थी आए थे। केंद्र पर विद्यार्थी निर्धारित समय से ढ़ाई घंटा पहले पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्र के गेट पर बायोमीट्रिक उपस्थिति के अलावा फोटोग्राफी करवाई गई। पेन और पानी की बोतल भी विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध करवाए गए थे। सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. अमित वैश्य ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर विश्वविद्यालय के दो प्रतिनिधि मौजूद रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी या अनियमितता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें