फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्यवसायी के बेटे ने पति के सामने ही पत्नी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में व्यवसायी के बेटे ने तमंचे के बल पर मजदूर के सामने ही उसकी पत्नी को शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। मजदूर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मजदूर के घर से निकलते ही दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र निवासी मजदूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पहले अमरोहा गेट निवासी व्यवसायी के घर काम करता था। व्यवसायी का बेटा अभिनव रस्तोगी शनिवार की रात मजदूर के घर शराब लेकर आ गया। उसने पहले जमकर शराब पी। फिर नशे में धुत हो गया तो मजदूर को 20 हजार रुपये देकर पत्नी को पास भेजने के लिए कहा। विरोध करने पर दबंग ने तमंचा निकाला और मजदूर पर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि मजदूर को कमरे में एक तरफ खड़ा करके दबंग ने उसकी पत्नी को पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। घर से जाते समय आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। मजदूर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर से बाहर निकलते ही आरोपी को धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रात भर थाने में बैठने पर उसका नशा उतर गया। मजदूर की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने के आराेप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें