मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के टीडीआई सिटी में कारोबारी की नौकरानी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, टीडीआई सिटी निवासी कारोबारी अश्वनी गौतम के घर गाजीपुर जनपद के कासनाबाद थानाक्षेत्र मदनापुर गांव की निवासी सीमा घरेलू नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह वह काफी देर तक नहीं जागी। उसके कमरे में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। महिला के परिजनों को भी सूचना भिजवा दी गई है।