फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस से टकराई नेपाल के तीर्थ यात्रियों की बस, 35 से अधिक घायल

Wed, 02 Sep 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र के गढ़ी में मंगलवार की रात करीब सवा नाै बजे नेपाल के तीर्थ यात्रियों की बस आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे से टकराने के बाद एक कोठरी से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में निजी बस में सवार 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 9:15 बजे मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गांव गढ़ी के अड्डे पर हरिद्वार से लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस आगे चल रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से सभी घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीर्थ यात्रियों ने बताया कि वह सभी यूपी के सोनौली से सटे नेपाल के नोवल परासी और रूपमदेई जिलों के रहने वाले करीब 60 यात्री हैं। वह नेपाल से 19 अगस्त को यात्रा के लिए बस से चले थे। अब वह वैष्णो देवी, महाकालेश्वर समेत कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए हरिद्वार से लौट रहे थे। अब उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना था। वहां दर्शन करने के बाद तीन सितंबर को नेपाल पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें