अवध आसाम एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में शनिवार को आग लग गई। हादसा बालामऊ स्टेशन के पास हुआ। कोच में सवार मुरादाबाद सिविल डिफेंस के तीन लोगों ने बताया कि कोच में कुछ लोग बीड़ी पी रहे थे। उन्होंने जलती बीड़ी फेंकी तो कहीं कोच में लगे इलेक्ट्रिक तारों से टच हुई।
इसके बाद स्पार्किंग शुरू हो गई। जिससे आग लग गई। कोच में सवार सिविल डिफेंस के लोगों ने बाकी यात्रियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रेन बालामऊ स्टेशन पर एक घंटा खड़ी रही।