फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लेकर घूम रहे बंटी-बबली गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
old gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला के ट्रांसपोर्टनगर में पुलिस ने तमंचा लेकर घूमते बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवती के कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सूत्राें का दावा है कि पकडे़ गए युवक-युवती तमंचे के बल पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं, पुलिस की टीम दोनों को हिरासत में लेकर गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टनगर में पानी की टंकी के पास एक युवक और युवती लाल रंग की प्लेटिना बाइक पर शनिवार दोपहर बैठे हुए थे। दोनों के पास एक बैग था। मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि युवती के पास असलहों से भरा बैग है।

पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर जाकर दोनों को हिरासत में ले लिया। बैग की चेकिंग लेने पर उसमें एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में युवती ने अपनी पहचान नगमा निवासी सैफनी जिला रामपुर और युवक ने कमल सिंह निवासी कोतवाली संभल बताई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का दावा है कि दोनों आरोपी लूटपाट की घटनाएं करते हैं, एक गिरोह के रूप से यह गैंग सक्रिय है। एएसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी शातिर क्रिमिनल हैं, गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश में उनके ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बडे़ गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें