फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के बाद मुरादाबाद चला बुलडोजर: तालाब की भूमि पर बना मस्जिद का वजूखाना ढहाया, पैमाइश के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 12:24 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के डिडोरी गांव में प्रशासन ने तालाब की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मस्जिद के वजूखाने के हिस्से को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
संभल में तोड़ी गई मजार( फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद सदर तहसील के ग्राम डिडोरी में प्रशासन ने मस्जिद के आंशिक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। आरोप था कि मस्जिद के प्रबंधकों ने तालाब की जमीन कब्जा कर वजूखाने का निर्माण कराया था। डीएम को सूचना मिली थी कि तहसील सदर के ग्राम डिडोरी में गाटा संख्या-182 की 0.2230 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलखों में श्रेणी-6 (1) के तहत तालाब के रूप में दर्ज है।

विज्ञापन


आरोप है कि इस भूमि के आंशिक भाग पर लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पक्का निर्माण कर मस्जिद के वजूखाने का निर्माण कर लिया गया था। एसडीएम सदर अभय सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में एक राजस्व टीम गठित की गई। टीम ने बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश की।

शुक्रवार को टीम ने मस्जिद कमेटी की उपस्थिति में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया लेकिन मस्जिद को क्षति नहीं पहुंची है। बताया गया कि यहां वजूखाना बनाया गया था। ध्वस्तीकरण के बाद राजस्व टीम ने चेताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें