फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर: जुमे की नमाज से पहले जमींदोज की अवैध मस्जिद, क्रेन से गिराई गई मीनार

Fri, 17 Apr 2026 01:03 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मदरसा को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन ने बुलडोजर और क्रेन से मस्जिद की मीनार को गिरा दिया। इस दाैरान माैके पर भारी पुलिस बल माैजूद रहा। 
विज्ञापन
संभल में दूसरे दिन भी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद, मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुलडोजर और क्रेन मशीन से मीनार तोड़ी गई है। इस कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एसडीएम ने टीम गठित की थी।

विज्ञापन


इसमें दो राजस्व निरीक्षक और सात लेखपाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से संसाधनों का अभाव बताया था, साथ ही सरकारी जमीन पर हुए निर्माण को तोड़ने की मांग की थी। इसी क्रम में अब टीम गठित की गई है।

शुक्रवार सुबह में यह टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। दरअसल सरकारी जमीन पर मदरसा, मस्जिद, पांच दुकानें, प्राइमरी स्कूल और कई मकान बने हुए हैं। अवैध निर्माण तोड़ने के लिए तहसीलदार न्यायालय से आदेश किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही ग्रामीण मदरसा, मस्जिद और दुकानें तोड़ने लगे थे। लेकिन बाद में ग्रामीणों ने कहा कि संसाधनों के अभाव में वह मस्जिद, मदरसा नहीं तोड़ पा रहे हैं। प्रशासन स्वयं इस पर कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने मांग की थी कि जो मकान बने हैं वह भी तोड़े जाएं। यह अवैध निर्माण खाद के गड्ढे और खेल के मैदान पर किए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें