फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टाउनशिप के लिए बिल्डरों ने किया 2000 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली और कांठ रोड के आसपास 20 बिल्डरों ने टाउनशिप बसाने के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। सभी बिल्डरों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रुपये से अधिक लगाए हैं। यह टाउनशिप काफी माॅडर्न हैं। बिल्डरों ने विला और प्लाॅट बेचना भी शुरू कर दिया है। संभावना है कि तीन साल में बिल्डरों को लागत से दोगुना यानी 4000 करोड़ रुपये मिलेंगे। एमडीए ने दोनों मार्गों पर टाउनशिप बसाने और प्लाॅटिंग के लिए बिल्डरों के 27 नक्शों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन




लोहिया ग्रुप ने नया मुरादाबाद सेक्टर छह के पास लोहिया डेवलपर्स नाम से दस एकड़ में विला बनाए हैं। कंपनी के मैनेजर मुनिंदर सिंह ने बताया कि इसमें 175 विला बनाए गए हैं। एमडीए से नक्शा स्वीकृत हैं। रेरा में भी यह कॉलोनी पंजीकृत हो गई है। एक विला की कीमत न्यूनतम सवा करोड़ रुपये है। काफी संख्या में व्यवसायी विला को पसंद कर रहे हैं। पूछताछ करने के लिए लोग रोज आ रहे हैं। बिक्री शुरू हो चुकी है।





परंपरा एलीट में इनडोर खेल और स्वीमिंग पुल की सुविधा



परंपरा एलीट सोसायटी पाकबड़ा में जीरो प्वाइंट पर है। इसमें 48 प्लाॅट मौजूद हैं। इस बारे में बिल्डर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि परंपरा एलीट में काफी बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। प्लाॅट लेने वालों के लिए पार्क के अलावा क्लब, स्वीमिंग पुल और इनडोर खेल की सुविधाएं भी हैं। पास में टीएमयू चिकित्सालय और शिक्षण संस्थान है। इसी कारण लोग प्लाॅट खरीदने के लिए आ रहे हैं। परंपरा ग्रुप के मालिक शुभम गोयल ने बताया कि रामगंगा विहार में करीब 65 विला बनवाए गए हैं। इनमें से अधिकतर विला की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन






जीरो प्वाइंट पर नवताप रीगल

जीरो प्वाइंट पर कारोबारी प्रमोद कुमार अग्रवाल ने नवताप रीगल नाम से प्लाॅटिंग शुरू की है। इस बारे में आर्किटेक्ट अजीत कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड के जीरो प्वाइंट पर करीब 35,000 वर्गमीटर में काम चल रहा है। एमडीए से नक्शा पहले से स्वीकृत है। अभी कॉलोनी की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट पर सौ करोड़ से अधिक का निवेश होना है।





निश्चय ग्रुप पाकबड़ा में बना रहा टाउनशिप

निश्चय ग्रुप पाकबड़ा में हाेटल हाॅलीडे रीजेंसी के नजदीक 135 करोड़ की लागत से टाउनशिप विकसित कर रहा है। टाउनशिप की बाउंड्रीवाल तैयार हो रही है। इस बारे में टाउनशिप के मालिक अमित गोयल ने बताया कि अभी रेरा में पंजीयन कराना है। टाउनशिप तैयार होने में भी समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें