फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना सिंह का सिर लाने पर 50 लाख के ईनाम की घोषणा, मायावती पर कसा था तंज

Mon, 21 Jan 2019 07:00 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
sadhna singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख का ईनाम देने की घोषणा की है। चुनाव पूर्व आए उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आपकी जानाकारी के लिए बता दें भाजपा विधायक साधना सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि मायावती न तो नर लगती हैं न नारी। साथ ही गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया है।

बता दें बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस पर भाजपाइयों को दौडा-दौड़ाकर पीटने की धमकी देकर विजय यादव सुर्खियों में आए थे। ठाकुरद्वारा विधानसभा में बसपा से पूर्व विधायक विजय यादव ने काशीपुर चुंगी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक साधाना सिंह के खिलाफ यह बयान दिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन जी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर निंदा कर भाजपा विधायक अड़तालीस घंटे में आदरणीय बहन जी और देश की महिलाओं से माफी मांगे, अन्यथा उनका सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख रुपये का ईनाम दिया जाएग। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें