फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बसपा ने बूथ कमेटियों की मजबूती पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। असालतपुर गांव स्थित चौधरी ज्ञानसिंह कृषक इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर बसपा की संगठन समीक्षा बैठक हुई। इसमें पार्टी की कई वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान बूथ कमेटियों की समीक्षा हुई और सभी बूथ कमेटियां सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य सेक्टर मंडल प्रभारी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सूरज सिंह ने विधानसभा के सभी बूथों के लिए बनाई गई कमेटियों के बारे में स्थानीय पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व में अलग-अलग कार्यकाल में रहे बसपा के शासन को प्रदेश की जनता याद कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बसपा की नीतियों के बारे में जनता को बताएं। वहीं पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर बसपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता बसपा के बिलारी क्षेत्र अध्यक्ष रनसिंह भारती और संचालन बसपा नेता डॉ चरन सिंह ने किया। इस अवसर पर बसपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आजाद, मुख्य सेक्टर प्रभारी अमर सिंह, अरुण कुमार टिंकू, अंकुल कुमार, फैसल रजा, मनबीर सिंह, हाजी नजारुल हुसैन, ओमप्रकाश सिंह, रामखिलाड़ी सिंह, हाजी मोहम्मद शालिम, इरफान बारसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें