फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष और सीडीपीओ समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार को मुरादाबाद में फिर एक बार कोरोना का विस्फोट हुआ। बसपा के जिलाध्यक्ष, भोजपुर के सीडीपीओ और बैंक के असिस्टेंट मैनेजर समेत कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीज निजी अस्पताल के कर्मचारी हैं। बदायूं से मुरादाबाद रिश्तेदारी में आए पति-पत्नी और बेटा भी संक्रमित आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 331 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुद्ध विहार, सिद्धार्थ नगर कालोनी निवासी बसपा जिलाध्यक्ष और बसपा के मुरादाबाद-बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव आया है। जिलाध्यक्ष और ड्राइवर दोनों ही आठ जून को सेक्टर प्रभारी के साथ ही कार में लखनऊ से लौटे थे। सेक्टर प्रभारी 14 जून को पॉजिटिव आ चुके हैं। 22 वर्षीय ड्राइवर सेक्टर प्रभारी के बुद्ध विहार स्थित फेज दो आवास में ही रहता है। रोडवेज स्टेशन रोड स्थित इंडियन बैंक का असिस्टेंट मैनेजर भी संक्रमित आया है। 27 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर बिलारी का रहने वाला है। अमरोहा ब्रांच के असिस्टेंट मैनेजर के पिछले दिनों संक्रमित आने के बाद मुरादाबाद ब्रांच के असिस्टेंट मैनेजर ने बुखार आने की शिकायत पर अपना सैंपल कराया था।
एशियन विवेकानंद अस्पताल का 54 साल का नर्सिंग स्टाफ कर्मी, 29 साल का वार्ड ब्वाय और 42 साल की महिला सिक्योरिटी कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। 15 जून को अस्पताल के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें नर्सिंग स्टाफ कर्मी हरथला, महिला सिक्योरिटी कर्मी कांशीराम नगर और वार्ड ब्वाय इस्लाम नगर के पास रहता है। तीनों कर्मचारियों को हल्के बुखार की शिकायत थी। भोजपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) भी संक्रमित आए हैं। 54 साल के सीडीपीओ को शनिवार से बुखार आ रहा था। भोजपुर अस्पताल के एमओआईसी से संपर्क करने के बाद उन्होंने सैंपल कराया था।
विज्ञापन

मुरादाबाद टाउनहॉल में रिश्तेदारी में आए 49 साल के किसान और 47 साल की पत्नी और 26 साल का बेटा भी संक्रमित आया है। परिवार मूल रूप से बदायूं के आदर्श नगर कालोनी में रहता है। बदायूं में खेती करता है। मुरादाबाद टाउनहॉल स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर में किसान का भाई रहता है। 14 जून को ही परिवार मुरादाबाद आया और दोपहर से शाम तक तीनों ने बाजार से खरीदारी की है। बाजार से घर लौटने पर रात को बुखार और सिर में दर्द की शिकायत पर 15 जून को सैंपल हुआ है। तीनों पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें