फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP Candidate List: मुरादाबाद मंडल की चारों सीटों पर प्रत्याशी फाइनल, संभल से शौलत, अमरोहा से मुजाहिद को उतारा

Sun, 24 Mar 2024 01:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बहुजन समाज पार्टी ने मुरादाबाद मंडल की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मुरादाबाद से इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा संभल सीट पर शौलत अली को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल से बसपी उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा ने मुरादाबाद मंडल की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी लिस्ट के अनुसार मुरादाबाद सीट से इरफान सैफी को टिकट दिया गया है। रामपुर से जीशान खां को उम्मीदवार बनाया गया है। अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को पार्टी ने मैदान में उतारा है। संभल लोकसभा सीट पर शौलत अली चुनाव लड़ेंगे।

शौलत अली लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव 

मुरादाबाद निवासी शौलत अली को बसपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। 1996 में सपा के टिकट पर शौलत अली मुरादाबाद देहात क्षेत्र से विधायक बने थे। वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इसके बाद कोई चुनाव नहीं लड़े। अब बसपा ने उन पर भरोसा जताया है। बता दें शौलत अली की राजनीतिक विरासत लंबी है। उनके पिता रियासत हुसैन मुरादबाबाद देहात क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं। मूलरूप से शौलत अली मुरादाबाद के गांव सत्तु नगला के रहने वाले हैं।

अब मुरादाबाद शहर में एसएसपी कार्यालय के नजदीक रहते हैं। दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी की घोषणा होते ही संभल लोकसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


राजनीति के जानकारों का कहना है कि अब लोकसभा चुनाव जातिगत समीकरण पर होगा। जहां भाजपा को परंपरागत वोट मिलेगा तो वहीं सपा बसपा प्रत्याशी मुस्लिम और दलित वोट के सहारे चुनाव में दम दिखाएंगे।

 

 

Trending Videos

इरफान सैनी - फोटो : संवाद

मुरादाबाद: निर्दलीय चुनाव लड़कर बने ठाकुरद्वारा पालिका के अध्यक्ष 
निर्दलीय चुनाव लड़ कर नगर पालिका के अध्यक्ष इरफान सैफी को बसपा ने मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा के उम्मीदवार इरफान सैफी ने 2023 में हुए निकाय चुनाव में ठाकुरद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा उम्मीदवार इरफान अंसारी को 1072 वोटों के अंतर से हराया था।

उन्हें करीब 9000 वोट मिले थे जबकि उन्होंने नगर पालिका ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष पद का पहला चुनाव वर्ष 2012 में, दूसरा चुनाव 2015 में और तीसरा चुनाव 2017 में लड़ा था उन्होंने चारों निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ही चुनाव लड़ा था।

इरफान सैफी ने 2012 में बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें उस समय पार्टी का टिकट नहीं मिल सका था। इसलिए उन्होंने नगर पालिका का अध्यक्ष बनने के बाद बसपा से उम्मीदवारी के लिए दावेदारी पेश कर दी थी।

पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुरादाबाद में बसपा सांसद गिरीश चंद्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी शमशुद्दीन राईनी की मौजूदगी में उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया।

 
 

जीशान खां - फोटो : अमर उजाला

रामपुर में BSP ने नए चेहरे पर लगाया दांव 

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इस बार बिल्कुल नए चेहरे पर दांव लगाया है। पठान बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले जीशान खां भले ही बसपा से एक दशक से जुड़े हों, लेकिन उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। अब वह सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने जीशान पर दांव लगाकर पठान वोटरों को साधने की कोशिश की है। राजनेताओं के अनुसार जिले में करीब सवा लाख पठान मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। 19 अप्रैल को पहले चरण में जिले में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने नामांकन नहीं किया है। भाजपा ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी को काफी समय पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन में रामपुर सीट सपा के खाते में गई है, लेकिन सपा ने भी अभी तक प्रत्याशी का एलान नहीं किया है।

 
 
विज्ञापन

अमरोहा से बसपा प्रत्याशी - फोटो : संवाद

अमरोहा: मुजाहिद की पत्नी है नगर पंचायत अध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी ने मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। दो बार जीत हासिल करने वाली बसपा तीसरी बार भी जीत का ताज पहनने को मैदान में पूरी तरह उतर गई है।

इस सीट पर 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी दानिश अली सांसद चुने गए थे, इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को हराया था। बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन गाजियाबाद के डासना के रहने वाले हैं।

वह बीयूएमएस डॉक्टर हैं। बीस साल तक विभिन्न पार्टियों में राजनीति की। दो साल पहले बसपा में शामिल हुए। बसपा से टिकट मिलने के बाद डासना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी पत्नी बागेजहां ने चुनाव लड़ा और जीतीं।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें