फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के कोचिंग सेंटर में दरिंदगी: शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, आहत होकर नाबालिग ने निगल लिया जहर

Thu, 29 Aug 2024 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा के कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। इससे आहत होकर उसने जहर निगल लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में छात्रा से छेड़खानी करने वाला यामीन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा के कोचिंग सेंटर पर शिक्षक की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पहले परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिर उसे नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन नगर के कोचिंग सेंटर पर पढ़ती है। कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने वाला दूसरे समुदाय का शिक्षक उसकी बहन पर काफी समय से गलत नजर रखता था।

उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी करता था। इस स्थिति के चलते छात्रा परेशान रहती थी। पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रही थी।  बदनामी की डर से किसी को इस बारे में भी नहीं बता पा रही थी। इससे परेशान होकर छात्रा छात्र ने तनाव में आकर घर में रखा कोई  जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


छात्रा की हालत बिगड़ने का परिजनों ने उसे पहले नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की हालत में कुछ सुधार होने पर उसने परिजनों को जहर खाकर आत्महत्या के प्रयास का कारण बताया।  बाद में परिजनों ने उसे बुधवार को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने  आरोपी शिक्षक गांव दारापुर निवासी मोहम्मद यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। 

पत्नी ने तलाक के लिए बनाया दबाव तो पति ने खा लिया जहर

कचहरी में पत्नी ने एक पति पर तलाक के लिए दबाव बनाया तो उसने जहर खा लिया। इसके बाद पत्नी और अन्य लोग कचहरी से भाग गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के करुला निवासी अकरम मजदूरी करता है।

शुक्रवार को उसकी पत्नी बिना बताए बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। मंगलवार को पत्नी ने फोन कर उसे कचहरी बुला लिया। इस दौरान पत्नी तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगी। अकरम ने हस्ताक्षर करने से इनकार किया तो पत्नी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

जिससे परेशान होकर पति ने कचहरी में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद पत्नी और उसके साथ आए लोग भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें