मुरादाबाद। सिविल लाइंस के गौर ग्रेसियस अपार्टमेंट के फ्लैट में कारोबारी के भाई की मौत हो गई। भाई नागपुर में रहते हैं। लॉक डाउन की वजह से वह मुरादाबाद नहीं पहुंच पाए तो सोसाइटी के लोगों ने ही उनके शव का दाह संस्कार कराया।
मूलरूप से लौहागढ़ निवासी राजीव नारायाण का पूणे और नागपुर में कारोबार है। राजीव नारायण का एक फ्लैट गौर ग्रेसियस में है। यहां उनके 60 वर्षीय भाई संजय नारायण रहते थे। संजय नारायण लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इनकी देखभाल के लिए घरेलू साहयिका थी। बुधवार साढ़े दस बजे वह टायलेट गए। यहां औंधे मुंह गिर गए, जिसकी वजह से दरवाजा भी नहीं खुल पाया। घरेलू साहयिका ने टायलेट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। इसके बाद सोसाइटी के सिक्सोरिटी इंचार्ज को सूचना दी गई। सिक्योरिटी कर्मी फ्लैट संख्या 3001 में पहुंचे और टायलेट का दरवाजा खोला गया। इसके बाद संजय नारायण बाहर निकाले गए। डाक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस और उनके भाई को सूचना दी गई। राजीव नारायण लॉक डाउन की वजह से मुरादाबाद नहीं पहुंच सके। सोसाइटी के लोगों ने ही आशियाना स्थित मोक्षधाम में दाह संस्कार कराया।