फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहन के घर से लौट रहे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (संभल)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम थाने के पास मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार अतुल चौधरी (22) की मौत हो गई। वह बाइक से बहन के घर से लौट रहा था।
मूलरूप से संभल जिले के गांव खानपूर उर्फ आलमपुर और हाल बिलारी चीनी मिल निवासी अतुल क्षेत्र के ही गांव हुसैनपुर हमीर निवासी बड़ी बहन मीनू के घर से बाइक से बिलारी जा रहा था। जब उसकी बाइक कुंदरकी थाने से आगे पहुंची, तो तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची घायल को लेकर सीएचसी कुंदरकी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी सीएचसी में पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर पर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़े भाई अंकित की भी हादसे में जा चुकी है जान
बुधवार शाम हादसे में जान गंवाने वाले अतुल चौधरी के बड़े भाई अंकित की भी करीब चार वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अतुल की बड़ी बहन मीनू की शादी कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर हमीर में हुई थी। मृतक बुधवार सुबह बहन के घर आया था और शाम को बिलारी लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। अतुल की दो साल पहले ही शादी हुई थी। अतुल की मौत से उसकी पत्नी वर्षा चौधरी, मां प्रमोद देवी और अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की साइड लगने से महिला सहित दो घायल

ठाकुरद्वारा। बुधवार शाम गांव तुमरिया कला निवासी फैजान बाइक से बुआ अमीना निवासी बथुआ खेड़ा को छोड़ने जा रहा था। मुरादाबाद हाईवे पर गांव लौंगी खुर्द के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी अमीना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गई। वहीं बाइक चला रहे फैजान को भी चोट आईं। दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अमीना को हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें