फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिले मुफ्ती अब्दुल रहमान के भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के जिगर कालोनी निवासी मुफ्ती अब्दुल रहमान के भाई कारी हारून रशीद दिल्ली में मिले हैं। गुरुवार को घर लौटने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि झगड़ा होने से वह घबरा गए थे और मोबाइल बंद कर दिल्ली में अपनी बहन के घर चले गए थे। कारी के घर लौटने पर पुलिस ने भी राहत सांस ली है।
विज्ञापन

जिगर कालोनी निवासी कारी हारून रशीद मदरसे में पढ़ाते हैं। बुधवार दोपहर कारी हारून रशीद अचानक लापता हो गए थे। उनका मोबाइल भी बंद जा रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि बुधवार सुबह नाले की सफाई को लेकर उनका विवाद सफाई कर्मचारी से हो गया था। इसके बाद से वह लापता हैं। पुलिस कारी की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात कारी ने कॉल कर परिजनों को बताया कि वह दिल्ली अपनी बहन के घर है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को कारी हारून अपने घर आ गए। उन्होंने बताया कि झगड़ा होने से वह घबरा गए थे। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इसके बाद वह मोबाइल बंद कर दिल्ली चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें