फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने दुश्मनों से बदतर मौत दी: प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भरी हवा... फट गई आंत, इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 Sep 2024 03:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

आकाश छह भाई बहनों में सबसे छोटा भाई था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आकाश की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तहेरे भाई ने ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में तहेरे भाई ने फर्म कर्मी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर मशीन के पाइप से हवा भर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जान गंवाने वाला आकाश (21) सिविल लाइंस, पुराना आरटीओ का निवासी था। वह मझोला के लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में काम करता था। इसी फर्म में उसका तहेरा भाई रवि भी काम करता है। आकाश की मां प्रभा देवी ने बताया कि आकाश रविवार को काम पर गया था। 

उसी दिन दोपहर में रवि ने एयर कंप्रेसर मशीन के पाइप से आकाश के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी थी। जिससे उसकी आंत फट गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह कई दिन तक यहां भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उसकी हालत और खराब हो गई। 
विज्ञापन

परिजन आकाश को दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आकाश छह भाई बहनों में सबसे छोटा भाई था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आकाश की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें