फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने महिला से किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 20 अप्रैल 2020 को उसका निकाह अगवानपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला था कि पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। महिला ने बताया कि उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि चार दिसंबर को पति घर से बाहर था।
इसी दौरान रात करीब दस बजे देवर ने कमरे में घुस आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। नौ दिसंबर को पीड़ित महिला अपने मायके आ गई। आरोप है कि इसी दौरान पति पहुंच गया और उसने महिला को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें