फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देवर ने महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर की निवासी महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 नवंबर 2023 को उसकी शादी अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि पति के मौसा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पति की। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। डीआईजी ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें