फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: साले-बहनोई ने युवक को पीटकर किया घायल

Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार प्रीतमनगर में बृहस्पतिवार की शाम साले व बहनोई ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर हमलावर साले और बहनोई पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लाइनपार प्रीतमनगर निवासी अरुण कुमार ने मोहल्ले में रहने वाले सूरज पाल और उसके तीन बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें अरुण ने बताया कि उसका भाई रोहित बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मंडी समिति से काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में सूरज पाल के बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। रोहित ने उन्हें डांट दिया था। इसी बात पर सूरज पाल और उसके तीन बहनोई घर से बाहर निकल आए और उन्होंने रोहित को घेरकर पीटना शुरू कर दिया जिसमें रोहित घायल हो गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें